पिंजरे में कैद हुआ दो वर्ष का नर पैंथर

SHARE:

पिंजरे में कैद हुआ दो वर्ष का नर पैंथर

चित्तौडगढ़। जिले के भूपालसागर क्षेत्र के फलासिया गांव में दो दिन पूर्व पैंथर की हलचल से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी, जिसके चलते वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में पैंथर कैद हो गया। फलासिया गांव में निजी फार्महाउस में दो दिन पूर्व दो पैंथर की हलचल देखने को मिली, जिसमे पैंथर ने दो बतख का भी शिकार किया। सूचना पर डीएफओ राहुल झांझरिया के निर्देशन में शुक्रवार को रेस्क्यू टीम भेजी गई, शिकार किये हुए स्थान पर पिंजरे लगाए गए, जिसमे शुक्रवार रात दो साल का वयस्क पैंथर कैद हो गया। जिसके बाद विभाग की टीम ने पैंथर को जिला मुख्यालय पहुंचाया। शनिवार सुबह परीक्षण कर पैंथर को बस्सी वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। पेंथर रेस्क्यू के दौरान सहायक वन संरक्षक यशवन्त कवर, रेंजर नरेंद्र विश्नोई, नेपाल सिंह, रामेश्वर लाल नाथु सिंह, ललित खटीक, परमा राम, ललित सोलंकी, नानालाल भील सहित अन्य का सहयोग रहा।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *