महर्षि गौतम जयंती को लेकर वाहन रैली आज

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। महर्षि गौतम जयंती के पांच दिवसीय कायर्क्रम की अगली कड़ी में विशाल वाहन रैली का आयोजन आज किया जायेगा। रैली सांय 5 बजे चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्री चौराहाहोते हुए गौतम आश्रम गांधीनगर पहुंचेगी। राकेश गिल ने बताया कि गुजर्र गौड़ ब्राह्मण समाज में जनजागृति व चेतना लाने के उद्देश्य से रैली निकाली जाएगी। पवन शर्मा ने बताया कि रैली में 500 वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। संदीप बोहरा ने बताया कि रैली की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रैली को राकेश शास्त्री के सानिध्य में ग्यारह पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार से रवाना की जाएगी। महिलाओं के लिए गुलाबी साड़ी एवं पुरुषों के लिए सफेद पोषाक होगी। रैली सांसद सीपी जोशी एवं सभापति संदीप शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। बैठक में श्यामलाल शर्मा, शिरीष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष शशि रंजन तिवारी, मनीष त्रिपाठी, ललित शर्मा, कृष्ण चंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हरनारायण शर्मा, सुनील,़ नारायण शर्मा, अंकित शर्मा, दयाशंकर शर्मा, सुरेंद्र गिल, सुमित उपाध्याय, सचिन त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, नरेश दत्त, भरत चाष्टा, ओम शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की।

Leave a Comment