चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में सीता जाट को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव वीर तेजा जाट छात्रावास परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


निर्वाचन प्रक्रिया किरण चौधरी, सरिता जाट और सरोज चौधरी के सान्निध्य में सम्पन्न की गई। समाज की महिलाओं में नेतृत्व के इस रूप को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से लेहरूलाल, भैरूलाल, पप्पूलाल, डॉ. जगदीश चौधरी, शम्भूलाल, महावीर चौधरी, मोहनलाल, चारूमति, केसर जाट, चन्द्रकला चौधरी, कमलेश, रामकन्या, भावना, विमला देवी, आशा चौधरी, रतनी, नोसर, कैलाश, मुन्ना, देउ, ब्रजबाला, इन्द्रा, कंचन, किरण, गायत्री, कंकु, सीमा, भगवानी सहित अनेक जानी-मानी महिलाएं मौजूद रहीं।
सीता जाट के निर्विरोध चयन पर समाज के लोगों द्वारा उन्हें बधाइयां दी गईं और नारी सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







