PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पीएम-कुसुम योजना के तहत किसानों के लिये सोलर पम्प सब्सिडी-आत्मनिर्भर कृषि की ओर एक कदम - Chittorgarh News

पीएम-कुसुम योजना के तहत किसानों के लिये सोलर पम्प सब्सिडी-आत्मनिर्भर कृषि की ओर एक कदम

SHARE:

Solar pump subsidy for farmers under PM-KUSUM scheme – a step towards self-reliant agriculture

चित्तौड़गढ़। जिले  के किसानों को अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान कम्पोनेंट-‘‘बी‘‘ के अंतर्गत किसानों को 3, 5 व 7.5 एचपी क्षमता तक स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप संयंत्र भी लगा सकते हैं परंतु अनुदान सहायता 7.5 एचपी तक ही देय होगा। जिले को सामान्य श्रेणी में 750, अनुसूचित जाति में 170 एवं अनुसूचित जनजाति में 80 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। वरीयतानुसार अनुदान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृत जारी की जायेगी।
उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ.शंकर लाल जाट ने बताया कि राजकिसान साथी पोर्टल पर ई-मित्र के माध्यम या किसान स्वयं अपने स्तर से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान के पास कम से कम 0.4 हैक्टेयर एवं अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के जनजाति कृषक के 0.20 हैक्टययर जमीन होना आवश्यक है। आवेदन करते समय जमाबन्दी/नकल (06 माह से ज्यादा पुरानी नही), विद्युत कनेक्शन विहिन कृषक हेतु देय शपथ पत्र(निर्धारित प्रारूप में), जन आधार कार्ड जरूरी है।
कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान देय होगा। अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के जनजाति कृषकों को 3 व 5 एचपी के सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र निःशुल्क लगाये जाते है।
         किसानों को बस इतना हिस्सा वहन करना होगा- 3 एचपी सोलर पंप लगवाने हेतु कृषक हिस्सा राशि 101124 रूपये और 5 एचपी सोलर पंप लगवाने हेतु कृषक हिस्सा राशि 129221 रूपये एवं और 7.5 एचपी ।ब् एवं क्ब् क्रमशः सोलर पंप लगवाने हेतु कृषक हिस्सा राशि 181437, 214638 रूपये 10 एचपी सोलर पंप लगवाने हेतु कृषक हिस्सा राशि 342555 रुपये वहन करना होगा। कृषक की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के उपरान्त कृषक हिस्सा राशि का भुगतान कार्यालय के बैंक खाते में ऑनलाईन आरटीजीएस(त्ज्ळै) के माध्यम से करना होगा। किसी अन्य माध्यम(नगद) से कृषक हिस्सा स्वीकार नही की जायेगी।
पीएम-कुसुम योजना की अधिक जानकारी के लिये केवल जिला कार्यालय या अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक से सम्पर्क करें। किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में नही आवें।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *