PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दो गार्ड को बंधक बनाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम - Chittorgarh News

दो गार्ड को बंधक बनाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

The robbery was carried out by taking two guards hostage

चित्तौड़गढ़। भदेसर थानांतर्गत भाटों का मिन्नाना गांव में स्थित एक खदान पर लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है, जहां आधा दर्जन से अधिक बदमाश दो गार्डों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर खदान से सामान चुराकर फरार हो गए। घटना में दोनों गार्ड घायल हुए हैं, जिनमें से एक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती किया गया है। रविवार देर रात भाटों का मिन्नाना गांव स्थित माइंस पर आधा दर्जन से अधिक बदमाश चोरी के इरादे से 2 बाइकं पर आए, जिनके पास लाठियां और छुर्रियां थीं। माइंस में तैनात गार्ड लालसिंह भाटी पुत्र उदय सिंह और नारायण सिंह पुत्र अमर सिंह को बदमाशों ने बंधक बनाकर दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके कान के गहने, दोनों की लाइसेंसी बंदूकें और एक बाइक भी लूट ली। साथ ही माइंस से कीमती केबल और अन्य सामान भी चुरा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों गार्ड घायल हालत में रस्सियों से बंधे रहे। काफी मशक्कत के बाद नारायण सिंह ने अपने हाथ खालकर फिर लालसिंह को भी मुक्त किया। दोनों जैसे-तैसे गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को निकुंभ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई, जबकि लालसिंह के सिर में गंभीर चोटें और पांव में फ्रैक्चर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही निकुंभ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *