PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रावतभाटा परमाणु बिजली घर में रेडिएशन इमरजेंसी को लेकर ली बैठक - Chittorgarh News

रावतभाटा परमाणु बिजली घर में रेडिएशन इमरजेंसी को लेकर ली बैठक

SHARE:

Meeting held regarding radiation emergency at Rawatbhata nuclear power plant
चित्तौड़गढ़। देश में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय महत्व के रावतभाटा परमाणु बिजली घर में रेडिएशन इमरजेंसी एवं सुरक्षा उपायों को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। रावतभाटा मुख्यालय पर आयोजित माॅक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के पश्चात देर रात्रि में उन्होंने परमाणु बिजली घर में स्थल निदेशक, सीआईएसएफ के कमांडेंट सहित आला अधिकारियों की बैठक लेकर आपात स्थिति में किए जाने वाले विभिन्न उपायों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर आम लोगों को आपातकाल में सूचना देने के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे एवं ऑडियो सिस्टम लगाने पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की जगह है और वर्तमान में उपजी परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा सर्वाेपरि है। उन्होंने परमाणु रेडिएशन से आम लोगों को बचाने, सुरक्षा उपायों एवं इमरजेंसी के दौरान सुरक्षा उपकरणों आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने न्यूक्लियर फ्यूल कांपलेक्स की आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा उपायो सहित आम लोगों की सुरक्षा, चिकित्सा आदि की जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक जोशी ने सुरक्षा के तमाम उपाय रखने, रेडिएशन यदि प्लांट से बाहर आता है तो उसे किस प्रकार निपटाना है आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में तैयारी रखना जरूरी है ताकि किसी अनहोनी की संभावना शून्य रहेगी। इस अवसर पर परमाणु संयंत्र के स्थल निदेशक शरत कुमार ने इमरजेंसी के दौरान किए जाने वाले विभिन्न उपायों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीआईएसएफ के कमांडेंट सहित अतिरिक्त कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा एवं आला अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *