PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चिकित्सा अधिकारी और परिवारजन के साथ मारपीट कर लूट की वारदात का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार - Chittorgarh News

चिकित्सा अधिकारी और परिवारजन के साथ मारपीट कर लूट की वारदात का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार

SHARE:

The accused of assaulting the medical officer and his family and looting him has been arrested from Nimbahera

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना दलौदा जिला मंदसौर के चिकित्सा अधिकारी और परिवारजन के साथ मारपीट कर लूट करने के आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने डिटेन कर एमपी के मंदसौर जिला पुलिस को सौंपा हैं।

पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ सुधीर जोशी ने बताया कि 5 मई को एमपी के मंदसौर जिले में एक ट्रेनी डॉक्टर व उसके परिजनों के साथ दलौदा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रुकवा कर गाड़ी में तोड़फोड़ की व मारपीट कर उनसे लूट करके भाग जाने पर दलौदा पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी कोतवाली निम्बाहेड़ा थानांतर्गत नीमच रोड ईटों का भट्टा निवासी 22 वर्षीय रवि राय उर्फ अजय उर्फ माया पुत्र कंवरलाल कोली के रूप में पहचान हुई ।
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दलोदा के थानाधिकारी द्वारा कोतवाली निम्बाहेड़ा के थानाधिकारी रामसुमेर मीणा को अवगत कराया गया, जिस पर एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानिस्टेबल रामकेश व शीशपाल द्वारा आसूचना संकलन व लोगों से लगातार सम्पर्क आरोपी रवि राय को डिटेन किया जाकर मंदसौर पुलिस बल एएसआई अजय चौहान, हैड कानि. उमंग शर्मा व दिगपाल सिंह को सिपुर्द किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*शहर की सड़को के हालात बदहाल, लोगों ने गड्डे से बचने के लिये खड़ा किया पुतला – Chittorgarh News*

शहर की सड़को के हालात बदहाल, लोगों ने गड्डे से बचने के लिये खड़ा किया पुतला

 

*चित्तौड़ी आठम पर कालिका माता मंदिर में हवन कर चढ़ाई ध्वजा – Chittorgarh News*

चित्तौड़ी आठम पर कालिका माता मंदिर में हवन कर चढ़ाई ध्वजा

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *