PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी लेकर विभिन्न चुनाव गतिविधियों की समीक्षा की - Chittorgarh News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी लेकर विभिन्न चुनाव गतिविधियों की समीक्षा की  

SHARE:

जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति की भी आयोजित हुई बैठक
चित्तौड़गढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने आज सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक की और विभिन्न चुनाव गतिविधियों की समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फार्म संख्या 6,7,8 का शीघ्र निराकरण करने सहित मतदाता सूची के अध्यतन करने तथा चुनाव से संबधी  विभिन्न चुनाव कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली डीएमसीएमसी कमेटी की बैठक
एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने विभिन्न भ्रामक समाचार के फैक्ट चेक सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित होने वाले समाचारों का फैक्ट चेक हैंडल्स पर अपलोड करने आदि पर चर्चा की। इसके लिए जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक ली और जिले में प्रकाशित, प्रचारित चुनाव से संबंधित संवेदनशील एवं भ्रामक समाचारों का तुरंत फैक्ट चेक करवा कर तथ्यात्मक रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि गैर चुनाव अवधि में निर्वाचन से संबंधित संवेदनशील ख़बरों पर तुरंत फैक्ट चेक करवा कर अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल्स पर तथ्यात्मक रिपोर्ट अपलोड करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है।
आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनु देवल,समिति के सदस्य सचिव टी आर कंडारा, सीताराम महावर, लक्ष्मण दास व्यास, प्रवीण जैन, विकास कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *