Vehicle owner wanted for drug smuggling arrested from UP
चित्तौड़गढ़। पांच माह पूर्व सदर थाना निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से जब्त 33 क्विंटल से अधिक डोडाचुरा जब्ती के मामले मे वाहन मालिक गुलाम साविर को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चंदोसी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गया कि 12 सितंबर 2024 को सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस ने दौराने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 33 क्विंटल 13 किलो 850 ग्राम अवैघ डोडाचुरा जब्त कर मौके पर ट्रक चालक अमरजीत पुत्र मोहन लाल कश्यप राजपुत उम्र 55 साल निवासी बेगमपुर थाना फिलोर जिला जालंधर पंजाब को गिरफ़्तार किया जाकर अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था।
मामले मे वांछित आरोपी उक्त ट्रक के मालिक गुलाम साविर को गिरफतार करने के निर्देश दिये गये जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानिस्टेबल रणजीत, राकेश व रामकेश द्वारा आरोपी गुलाम साविर की तलाश मे बिसोली जिला बदायु उत्तर प्रदेश पहुच आसूचना संकलन कर चंदौसी पहुच आरोपी गुलाम साविर पुत्र मोहम्मद ईस्माईल भटियारी उम्र 48 साल शिशमहल बिसौली पुलिस थाना बिसौली जिला बदायू उत्तरप्रदेश को डिटेन कर साथ लेकर थाना आये। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना चंदौसी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल विकास कुमार का योगदार रहा।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*नाबालिक से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की कोर्ट में वकीलों ने की धुनाई, वकील व पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की – Chittorgarh News*
*नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द – Chittorgarh News*
नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द
*जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ – Chittorgarh News*
*चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*जिले में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस कार्यशाला का आयोजन – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






