PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिले में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस कार्यशाला का आयोजन - Chittorgarh News

जिले में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस कार्यशाला का आयोजन

SHARE:

Safe Internet Day workshop organized in the district 
चित्तौड़गढ़। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चित्तौडगढ जिले में  मंगलवार 11 फरवरी 2025 को राजकीय/निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कार्यालयों में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत जिला ग्रामीण विकास परिषद सभागार में जिला कलक्टर कार्यालय एवं अन्य संचालित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिले के समस्त ब्लॉक में स्थित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा सुरक्षित इन्टरनेट संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिससे होने वाले साइबर ख़तरों से बचा जा सके।
जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल सेंती चित्तौडगढ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार लोढा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा इन्टरनेट से होने वाले सम्भावित खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही  स्वयं एवं अपने परिवार के  साथ आस –पास के लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।  इस कार्यशाला में  प्रमोद कुमार दशोरा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, इन्द्र प्रकाश झा, संयुक्त निदेशक एवं प्रवीण जैन, उपनिदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शम्भूलाल सोमानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चित्तौडगढ, परेश नागर, प्रधानाचार्य, सेन्ट्रल एकेडमी चित्तौडगढ एवं विद्यार्थी व कार्मिक उपस्थित रहे।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *