PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 500 से अधिक का हुआ गुरु दीक्षा संस्कार - Chittorgarh News

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 500 से अधिक का हुआ गुरु दीक्षा संस्कार

SHARE:

Guru initiation ceremony of more than 500 people took place in 108 Kundiya Gayatri Maha Yagya

चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा ईनाणी सिटी सेंटर में 5 से 8 फरवरी को आयोजित विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन कई संस्कारों के साथ पूर्ण हुआ, हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित की, महायज्ञ में सतत श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए व्यास पीठ पूजन महेश ईनाणी, सतीश शर्मा पार्वती शर्मा, कलश पूजन कन्हैया लाल खंडेलवाल, जयश्री पालीवाल, शरद निगम, मंजु सैनी, गुरु पूजन बिनाका छीपा, बी एस गर्ग, माया सिंह, गायत्री पूजन सुरेश शर्मा, सुरेश कल, रमा शंकर वेद, ऋषि पूजन वीरेंद्र पंचोली, सुनीता पंचोली, प्रदीप गौड़, चंद्रशेखर पालीवाल, प्रभा पालीवाल, सर्वतोभद्र पूजन सत्य नारायण हेडा, विनोद आचार्य, सीमा पारिक, रजनी शर्मा, कविता यादव, जयंती यादव, राम गोपाल कलंत्री, रमेश उपाध्याय, राम गोपाल, संगीता, भेरू लाल धाकड़, सत्य नारायण हेडा द्वारा किया गया महाआरती फतेह सिंह देवपुरा, आभा जोशी, देवकी साहू, दीपमाला, पूजा, अमृत लाल चंगेरिया द्वारा कराई गई। यज्ञ शाला प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि इस महायज्ञ में शांतिकुंज के टोली नायक आचार्य सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में संस्कार संपन्न हुए जिसमें 500 से अधिक गुरु दीक्षा संस्कार, 100 यज्ञोपवीत संस्कार, 5 पुंसवन संस्कार, 5 अन्नप्राशन संस्कार, 3 नामकरण संस्कार, 5 विद्यारंभ संस्कार के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ, साथ ही आचार्य ने गायत्री मंत्र का महत्व समझाते हुए बताया कि गायत्री सद्बुद्धि और सद्ज्ञान की देवी हैं। गायत्री मंत्र का महत्व समझाते हुए तीन माला प्रतिदिन करने का संकल्प कराया, उन्होंने प श्रीराम शर्मा आचार्य के योगदान का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 24-24 लाख के 24 महापुरश्चरण किए और 3200 पुस्तकें लिखीं। सायं कालीन कार्यक्रम के दौरान 2 हजार से अधिक लोगों के समक्ष प्रज्वलित 5100 दीपों से यज्ञ स्थल ईनाणी सिटी सेंटर में दीपावली का वातावरण नजर आया और एक बार फिर ये शक्ति और भक्ति की नगरी अपने आप में गौरवान्वित हुई। सुबह से देर रात तक चल रहे विशाल भंडारे में शुक्रवार को 5 हजार से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शीश राम यादव एवं भवानी शंकर ने बताया कि गायत्री महायज्ञ के चैथे और अंतिम दिन आज प्रातः 6 बजे ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति एवं वन्दनीया माताजी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प के साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आई हुई टोली का विदाई समारोह होगा। शुक्रवार को यज्ञ में सुशील शर्मा,रणजीत लोट उपस्थित रहे।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*मानदेय बढ़ाने व स्थायी करने की मांग को लेकर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन – Chittorgarh News*

मानदेय बढ़ाने व स्थायी करने की मांग को लेकर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन

*अतिक्रमण पर नगर परिषद एक्शन मोड पर – Chittorgarh News*

अतिक्रमण पर नगर परिषद एक्शन मोड पर

*कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज – Chittorgarh News*

कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज

*सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित करे: विधायक आक्या – Chittorgarh News*

सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित करे: विधायक आक्या

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *