PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गांवों में सफाई के लिए शुरू हुआ व्यापक अभियान - Chittorgarh News

गांवों में सफाई के लिए शुरू हुआ व्यापक अभियान

SHARE:

  • पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान
  • A massive campaign launched for cleanliness in villages 

चित्तौड़गढ़।  राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान’ 7 फरवरी से प्रारंभ किया गया, जिसमें पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के सभी गांव में पड़े पुराने कचरा के ढेर, गंदी नाली के कीचड़ की साफ सफाई करवाई गई। 25 ग्राम पंचायतों में लेगीसी वेस्ट के 200 स्थान का चिन्हीकरण किया गया है जिनकी साफ सफाई अभियान के तहत की जाएगी। कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर से प्रभारी भी नियुक्ति दिए गए हैं।

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मंडफिया में आयोजित किया गया, जहां आवरी माता रोड, भदेसर रोड एवं कुरेठा नाका की सफाई की गई। कार्यक्रम में जिला स्तर से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, विकास अधिकारी भदेसर अभिषेक शर्मा, सरपंच/प्रशासक शमीम बानो, ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायत के लगभग 100 से अधिक स्थानों की साफ सफाई करवाई गई। यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। बीडीओ अभिषक शर्मा ने बताया कि गांव को साफ एवं सुंदर बनाने के लिए पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों अपील की है कि कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान करें एवं लेगीसी वेस्ट पुराने पड़े कचरे एवं गंदी नाली के कीचड़ वाले स्थान जहां सफाई की आवश्यकता हो उनके फोटो वीडियो बनाकर ग्राम पंचायत को भेजे।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *