One accused arrested with 12 kg illegal dodachura

चित्तौड़गढ़। जिले के पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादर्क तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 12 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरितासिंह व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पुलिस जाप्ता हैड कांस्टेबल भैरूलाल, कांस्टेबल करनलसिंह, नारायणसिंह, गजेन्द्रसिंह, टंवरसिंह व जगदीश के साथ सर्कल गश्त करता हुआ निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर सरहद लख्मीपुरा पहुंचा। जहां एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता व सरकारी बोलेरो को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकडकर संदिग्ध होने से उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास कट्टे में 12 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी गंगानगर जिले के मसानीवाला थाना जैतसर निवासी 25 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र मदनलाल औड को गिरफ्तार किया गया।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






