चित्तौड़गढ़। न्यायालय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी संगीता मोगा ने अपने एक निर्णय में वाहन क्रय करते समय डाउन पेमेन्ट पेटे दिया गया। चेक अनादरित होने पर चन्देरिया निवासी अभियुक्त नवीन कुमार गुर्जर पिता बाबुलाल को 1 लाख 60 हजार रुपये जुर्माने व एक वर्ष साधारण कारावास सहित अदम अदायगी जुर्माना 2 माह अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया।
प्रकरणानुसार परिवादी भाटिया एण्ड कम्पनी चित्तौड़गढ़ ने अपने अधिवक्तागण रतनलाल सुखवाल, नरेश सुखवाल (तुर्किया खुर्द) के मार्फत एक परिवाद न्यायालय में इस आशय का प्रस्तुत किया कि अभियुक्त ने एक वाहन वेगन आर 19 अप्रेल 2015 को क्रय किया जिसके डाउन पेमेन्ट के पेटे 1 लाख 3 हजार का एक चेक दिया। निर्धारित समय पर चैक बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त धन राशि के रिमार्क के साथ अनादरित हो गया। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर परिवाद पेश किया गया। दौरान प्रकरण दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा उक्त आदेश पारित किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






