PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार

SHARE:

अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एक बोलेरो व एक मोटर साईकल जब्त

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिन्दा राउण्ड के साथ दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाकर आरोपियों से बोलेरो व मोटरसाईकिल को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला विशेष शाखा टीम को सूचना मिली कि बेंगु थाना क्षेत्र में ठुकराई चौराहा पर एक बोलरो चालक व मोटरसाईकिल चालक अपने कब्जे मे अवैध पिस्टल मय मैगजीन मय राउण्ड लेकर आ रहे है, जिस पर टीम ने तत्काल इसकी सूचना बेगू थाना पुलिस को दी, जिस पर थानाधिकारी रविन्द्र चारण पुलिस निरीक्षक के निर्देशन मे पुलिस जाब्ता एएसआई गोवर्धनसिह व रामदयाल, कांस्टेबल जगदीप, प्रेमसिह, रमेश व विजय द्वारा ठुकराई चौराहा पर पहुंच नाकाबंदी की। इसी दौराने एक बोलरो व मोटरसाईकिल आयी, जिनको रूकवाकर बोलरो चालक व मोटरसाईकिल चालक की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व 8 जिन्दा राउण्ड जब्त कर आरोपी अजमेर जिले के भिनाय थाने के रूपपुरा निवासी 24 वर्षीय दिलखुश पुत्र जीवराज जांदू जाट व भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाने के सवाईपुर निवासी 35 वर्षीय महेन्द्र कुमार पुत्र श्यामलाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में एक बोलरो व मोटरसाईकिल को जब्त कर प्रकरण पजिबद्व किया जाकर अग्रिम अनुसन्धान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा:
कार्यवाही ने डीएसबी टीम प्रभारी जोधाराम, हैड कांस्टेबल मुश्ताक खान व प्रमोद एवं कानि. मुनेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *