चित्तौड़गढ़। पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज की 71वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का ग्राम पंचायत धनेत कला में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान व विधानसभा संयोजक देवेंद्र कंवर भाटी व धनेतकला सरपंच रणजीत सिंह भाटी थे।
कार्यक्रम की जानकारी बीजेपी महिला मोर्चा प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने दी। भाटी ने बताया कि सुषमा स्वराज एक महिला की पूर्ण अभिव्यक्ति थी। प्रत्येक महिला को उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान में महिलाएं मजदूरी से लेकर अंतरिक्ष तक अपना लोहा मनवा चुकी है, अब कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छूटा है। जिसमें महिलाएं अपनी भूमिका निभा नहीं रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में सरस्वती शर्मा जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति, प्रियंका पथारिया निशुल्क फीमेलस्कूटी ड्राइविंग स्कूल, कृष्णा बैरवा, सुमित्रा साहू महिला एवं बाल विकास सलाहकार, स्नेह लता भंडारी, नीतू जोशी प्रभारी सखी वन स्टॉप सेंटर, वंदना पुंगलिया सचिव संबंध समन्वय समिति, अर्चना मोदानी भारत विकास परिषद महिला जनहित, उमा शर्मा संगठन मंत्री भजन गायिका, राधाबाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रजिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विमला शर्मा ग्रहणी कुटीर उद्योग संचालिका, मीरा सालवी ए डब्ल्यू डब्ल्यू, पुष्पा शर्मा मंजू शर्मा प्रेम कंवर भाटी, विद्या शर्मा, इंदिरा शर्मा, सीमा शर्मा, भगवानी बाई, राधाबाई, रतनी बाई, रुकमा देवी लंपीरोग में गायों की सेवा, रूपा गोस्वामी बीआरपी आडुनद, माया शर्मा, संतरा लोधा वीआरपी लक्ष्मीपुरा, रेखा रेगर वीआरपी गोपाल नगर, संतोष जटिया वीआरपी आडुनद, कृष्णा गोस्वामी, निकिता सरगरा बिजनेस सखी कार्यकर्ता, काली सरगरा नरेगा में मेट को सम्मानित किया गया। इस समारोह में भाजपा महिला मोर्चा जिला टीम की जिला मंत्री संजू लड्ढा, कार्यालय प्रभारी रेनू मिश्रा,कोषाध्यक्ष भारती वैष्णव उपस्थित रहे।
