PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अफीम किसानों को राहत देने के लिए पात्र मृतकों के वारिसो के नामांतरण हेतु शिविर लगाये - Chittorgarh News

अफीम किसानों को राहत देने के लिए पात्र मृतकों के वारिसो के नामांतरण हेतु शिविर लगाये

SHARE:

सांसद जोशी ने अफीम केन्द्र का औचक निरीक्षण किया 
सांसद जोशी की पहल पर पहली बार अफीम किसानों को राहत देने के लिए पात्र मृतकों के वारिसो के नामांतरण हेतु शिविर लगाये
चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी ने बुधवार को जिला अफीम केन्द्र पर नारकोटिक्स विभाग में अफीम लाईसेंस आवेदन एवं नामांतरण व मृतक पात्र अफीम कृषकों के वारिसो के नाम पर नामांतरण हेतु आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी की पहल पर पहली बार अफीम किसानों को राहत देने के लिए पात्र मृतकों के वारिसो के नामांतरण हेतु शिविर लगाकर नवाचार हुआ। शिविर के निरिक्षण के दौरान सांसद जोशी ने अधिकारियों को नामांतरण की कार्यवाही में कोताही नहीं बरतने, पारदर्शिता रखने एवं किसानों को फार्म भरते समय पुरा पुरा सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।  किसानों से किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं समस्या या अन्य कोई परेशानी होने पर मुख्य कारखाना नियंत्रक, दिल्ली, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर, नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा, नारकोटिक्स ब्यूरो, ग्वालियर को सुचित करने का आग्रह किया। जोशी ने अफीम किसानों से उनकी परेशानियां पूछी,साथ ही मंत्रालय और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया । जोशी ने नई अफीम निति जारी होने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी उपस्थित रहे। इस दौरान चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानों ने नई अफीम नीति अफीम पट्टे मिलने पर सांसद सी पी जोशी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए पहली बार ऐसे कैंप आयोजित करने के लिए सांसद सी पी जोशी का विशेष आभार जताया।
यह खबरें भी पढ़ें …
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *