PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हथनी ओदी पर लगाया लाखों रूपया बर्बाद होने के कगार पर - Chittorgarh News

हथनी ओदी पर लगाया लाखों रूपया बर्बाद होने के कगार पर

SHARE:

Lakhs of rupees spent on Hathini Odi are on the verge of getting wasted

चित्तौड़गढ़। वन विभाग द्वारा टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्षों पुरानी एक शिकारगाह हथनी ओदी पर लाखों रूपये खर्च कर विकास कार्य कराया गया, लेकिन एक साल से भी अधिक समय निकलने के बावजूद टेंडर के अभाव में हालात बिगड़ते जा रहे है।

दरअसल जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर सेमलपुरा चौराहे के आगे राजा महाराजाओं के समय की हथनी ओदी के नाम से विख्यात जगह को वन विभाग ने पर्यटन को बढावा देने के लिये वहां की तस्वीर ही बदल कर रख दी, जहां ओदी को मरम्मत के साथ रंग रोगन किया गया, वही लकड़ी से 6 कमरे भी तैयार किये गये, ताकि प्रकृति की गोद में स्थित इस स्थान का पर्यटक रात्रि में विश्राम कर आनंद उठा सके। लेकिन करीब 13 महिने बीत जाने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया के अभाव में लाखों रूपये के कराये गये कार्यों पर चूना लगता नजर आ रहा है। कमरे क्षतिग्रस्त होने लगे है तो वही साफ सफाई के अभाव में गंदगी का आलाम बना हुआ है। रखरखाव के लिये दो संविदा कर्मी रखे गये जिन्हे भी पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया गया। ऐसे में यह स्थान अपना अस्तित्व खोता नजर आ रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*जिला कलक्टर ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट के समाधान पर शीघ्र कार्यवाही करने सहित आवश्यक निर्देश दिए – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट के समाधान पर शीघ्र कार्यवाही करने सहित आवश्यक निर्देश दिए 

*पर्यटकों की नाराजगी पर जागा प्रशासन, सफाई व्यवस्था सुचारू करने के दिए निर्देश – Chittorgarh News*

पर्यटकों की नाराजगी पर जागा प्रशासन, सफाई व्यवस्था सुचारू करने के दिए निर्देश

*गम्भीरी तट पर भव्य चुनरी मनोरथ, छप्पन भेाग, महाआरती, दीपदान सम्पन्न – Chittorgarh News*

गम्भीरी तट पर भव्य चुनरी मनोरथ, छप्पन भेाग, महाआरती, दीपदान सम्पन्न

*सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा – Chittorgarh News*

सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा

*हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व श्रृद्धा के साथ गोवर्धन पूजा सम्पन्न – Chittorgarh News*

हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व श्रृद्धा के साथ गोवर्धन पूजा सम्पन्न

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *