Innerwheel Club celebrated Diwali festival in two old age homes

चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ द्वारा अध्यक्ष ऋतु भोजवानी के नेतृत्व में रोशनी का त्यौहार दिवाली चित्तौड़गढ़ के दो वृद्धाश्रमों में मनाया गया।।
सचिव रितु पोखरना ने बताया कि क्लब का पहला कार्यक्रम निकटवर्ती खुशहाल वृद्धाश्रम में रखा गया जहाँ क्लब सदस्य ज्योति मंडाना द्वारा वहां के निवासियों के लिए सुखद और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक फाइबर शीट छत पर लगाई गई और छत से पानी के रिसाव के लिए ड्रेनेज पाइप लगवाया। कपड़े रखने की सुविधा के लिए क्लब सदस्य शकुंतला जैन द्वारा अलमारी दी गई। डॉ. रसना अग्रवाल द्वारा मिठाइयां, नमकीन, कचौरी, पटाखे, मोमबत्तियां बांटी गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के लोगों ने भजन गाकर दिवाली का उत्सव आनंदमय और यादगार बनाया।
दूसरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूर्णनिवास गृह में बुजुर्गों के कुर्सियों पर बैठकर आराम से खाना खाने के लिए क्लब समर्थक अनिता वर्मा ने चार कुर्सियां और एक टेबल भेंट की। डॉ. रसना अग्रवाल द्वारा प्रायोजित बारह बेडशीट, नमकीन, मिठाइयां, कचौरी, पटाखे और मोमबत्तियां भी भेंट की गई जिस पर वृद्धाश्रम में खुशी और सामूहिकता का माहौल उत्पन्न हुआ और यह उत्सव सभी के लिए एक यादगार और हृदयस्पर्शी अवसर बन गया।
इस दौरान चार्टर सचिव महक जैनानी, संपादक ललिता जागेटिया, आईएसओ अंजली भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष उमा न्याती, सीता भराड़िया, कार्यकारिणी सदस्य रेनू सोमानी, इंदुबाला उपाध्याय, पूजा भरड़िया, प्रीति ढीलीवाल, प्रेक्षा मेहता, स्वीटी दुआ, पूजा भोजवानी, रंजना चीपड़, इंदिरा ईनानी, नीलम पाटनी, कल्याणी दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता सिसोदिया ज्योति जिंदल उपस्थित रहीं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






