PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सैनिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न - Chittorgarh News

सैनिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

SHARE:

सैनिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वाषिर्क खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय उमावि संगरिया के प्राचार्य जीवन सिंह शक्तावत एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। बाबूलाल शिवरान ने बताया कि मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक विकास का भी प्रमुख साधन है। एथलेटिक्स जैसी प्रतिस्पधार्ओं में हिस्सा लेने से न केवल अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। आज के युवा खिलाड़ी देश के भविष्य हैं और उनकी मेहनत और समपर्ण ही देश को खेलों में अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल से हमें जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उनके भविष्य के लिए मजबूत नींव भी तैयार करते हैं। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर ग्रुप ‘ए’ सीनियर वगर् में लव हाउस का रिषभ, ग्रुप ‘बी’ जूनियर वगर् में लव हाउस का करण, ग्रुप ‘सी’ सब जूनियर वगर् में अशोका प्रथम हाउस का हसन राजा एवं पद्मिनी हाउस की ज्योति जाट एवं ग्रुप ‘डी’ गलर््स में अनोखी रही। प्रतियोगिता में सीनियर वगर् में 228 अंको के साथ लव हाउस प्रथम, 211 अंको के साथ जयमल हाउस द्वितीय एवं 173 अंको के साथ कुम्भा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर कैडेट्स ने एकसाथ तालमेल और अनुशासन के साथ विभिन्न शारीरिक व्यायामों का प्रदशर्न किया। इस प्रदशर्न से कैडेट्स के शारीरिक स्वास्थ्य और सामूहिक अनुशासन का परिचय मिला। इसके बाद एरोबिक्स का आयोजन हुआ, जिसमें कैडेट्स ने तेज लयबद्ध संगीत के साथ ऊजार् और उत्साह से भरपूर एरोबिक गतिविधियों का प्रदशर्न किया। जिम्नास्टिक का प्रदशर्न, जिसमें कैडेट्स ने अपनी चुस्ती, लचीलापन और शक्ति का अद्भुत प्रदशर्न किया। जिम्नास्टिक में कैडेट्स ने विभिन्न करतब, जैसे कि बैलेंस बीम, फ्लोर एक्सरसाइज और वॉल्टिंग आदि में अपने कौशल का परिचय दिया। शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कमर्चारियों के लिए आयोजित हुई 100 मीटर दौड़ में 25 से 35 वषर् आयु वगर् में रजत मालवीय प्रथम, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार द्वितीय एवं तुलसी राम बम्बोरिया तृतीय स्थान पर रहे। 35 से 45 वषर् आयु वगर् में सीएचएम एम कन्नन, मुकेश सिंह गौर द्वितीय एवं जयपाल सिंह शेखावत तृतीय स्थान पर रहे। 45 वषर् से अधिक आयु वगर् में सूबेदार सुख सिंह, कैलाश चन्द्र मालवीय द्वितीय एवं ओंकार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के लिए आयोजित हुई 100 मीटर दौड़ में प्रियांजली प्रथम, श्रृष्टि द्वितीय एवं प्रिया तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में पीटीआई का कायर् सीएचएम एम कन्नन ने किया। संगणक का कायर् गणित के अध्यापक अमित कुमार झा ने किया। उद्घोषक का कायर् अंग्रेजी अध्यापिका पूजा सिंह एवं हिंदी अध्यापक रमेश साह ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शमार् थे। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता हाउस को ट्रॉफी प्रदान की एवं बधाई दी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *