PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ट्रक में तस्करी करते एक गिरफ़्तार 89 किलो डोडा चूरा ज़ब्त - Chittorgarh News

ट्रक में तस्करी करते एक गिरफ़्तार 89 किलो डोडा चूरा ज़ब्त

SHARE:

मिनी ट्रक से 89 किलो ड़ोड़ा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार 

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम एवं थाना सदर पुलिस चित्तौड़गढ द्वारा गुरुवार को नाकाबन्दी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये एक ट्रक से 89 किलो डोडा चुरा जब्त कर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक को जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व रोकथाम के लिये एएसपी सरिता सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन एवं थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थाने के उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह महेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल मुस्ताक खान, सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोशन लाल, रमेश, बलवंत सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, डुंगर सिंह, गुरूप्रित सिंह व मुकेश कुमार द्वारा गुरुवार को हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान के कोटा, नीमच की तरफ से आती हुई एक मिनी ट्रक को बैरीयर लगाकर रोका गया। चालक की गतिविधियां संदिग्ध होने से ट्रक की तलाशी ली गई तो उक्त मिनी ट्रक के अन्दर प्लास्टिक के 6 कट्टो में कुल 89 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा पाया गया। जिसे जब्त कर मिनी ट्रक के चालक पंजाब के कोटगुरू थाना सांगट मण्ड़ी जिला भटीण्डा निवासी 24 वर्षीय सुखपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह मजबी सिख को गिरफ़्तार कर मिनी ट्रक को जब्त की गई। जब्त शुदा डोडा चुरा के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।

यह खबरे भी पढ़ें…

*राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिये कृत संकल्पित: उपमुख्यमंत्री – Chittorgarh News*

राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिये कृत संकल्पित: उपमुख्यमंत्री

 

*135 क्विंटल जब्त अवैध मादक पदार्थों को किलन में।जलाकर किया नष्ट – Chittorgarh News*

135 क्विंटल जब्त अवैध मादक पदार्थों को किलन में।जलाकर किया नष्ट

*दूसरे दिन किला रोड से हटाया अतिक्रमण,अभियान जारी – Chittorgarh News*

दूसरे दिन किला रोड से हटाया अतिक्रमण,अभियान जारी

*नेशनल मेडलिस्ट माया कंवर सोलंकी का किया सम्मान – Chittorgarh News*

नेशनल मेडलिस्ट माया कंवर सोलंकी का किया सम्मान

*दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद चलाएगी सफाई का विशेष अभियान – Chittorgarh News*

दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद चलाएगी सफाई का विशेष अभियान

*चिटफंड कंपनियों के ठगी पीड़ितों ने पुतला फूंक सौंपा ज्ञापन – Chittorgarh News*

चिटफंड कंपनियों के ठगी पीड़ितों ने पुतला फूंक सौंपा ज्ञापन

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *