PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हरियाणा और जम्मू कश्मीर में रुझान भाजपा के पक्ष में तो कांग्रेस ने जीती इतनी सीट - Chittorgarh News

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में रुझान भाजपा के पक्ष में तो कांग्रेस ने जीती इतनी सीट

SHARE:

चित्तौड़गढ़।(इलियास) हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए चुनाव मतदान के बाद आज मंगलवार को मतगणना शुरू हुई जिसके रुझान लगातार आ रहे हैं दोनो ही राज्यो में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है शुरुआती रुझानों में जहां इंडिया गठबंधन बढ़त बनाए हुए था वहीं कुछ घंटे के बाद ही भाजपा आगे निकलती दिखाई दे रही है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने सभी हथकंडे अपनाए हैं शुरूआती रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही राज्य में जीत भी दर्ज करेगी, जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।
हालांकि अभी हरियाणा में 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर आगे है 6 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे है। यहां 3 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है।
वही बात करें जम्मू कश्मीर की तो 90 सीटों में से इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे है और 28 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है 3 सीटों पर पीडीपी 9 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे हैं। यहां 8 सीटों पर भाजपा तो 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

मंगलवार दोपहर तक दोनों राज्य के चुनावी रुझान नतीजों ने तब्दील हो जायेंगे। कुछ ही घंटे में पता चलेगा कि दोनों ही राज्यों में किस दल ने अपनी सरकार बनाई है।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *