PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK घर में सफाई के नाम पर जेवरात चोरी के वांछित तीन आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

घर में सफाई के नाम पर जेवरात चोरी के वांछित तीन आरोपी गिरफ़्तार 

SHARE:

Three accused wanted for stealing jewellery in the name of cleaning the house have been arrested,

चोरी के गहने खरीदने वाले से चोरी गए सोने के जेवरात बरामद

चित्तौड़गढ़। शहर के कुंभानगर में एक घर मे साफ सफाई के लिए घुस सोने के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने चोरी करने वाले व खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए है। मामले में पूर्व में एक महिला को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग को डिटेन किया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत एक अक्टूबर को कुंभानगर निवासी महिला शकुन्तला लड्ढा के सोने के जेवरात चोरी हो जाने की रिपोर्ट के अनुसार 25 सितंबर को दिन के समय सफाई कार्य हेतु महिला ने पडोस में सफाई का काम करने वाली बाई सन्तोष कंवर को सफाई का काम करने हेतु किसी लड़के को बुलवाने के लिए कहा तो संतोष कंवर काम वाली बाई ने अपने नाती को घर पर सफाई का काम करने हेतु भिजवाया था। कुछ समय पश्चात महिला ने उनकी अलमारी में रखे गहने पहनने के लिए निकालने चाहे तो उस समय उन्हें पता चला कि उनकी अलमारी में रखे गहने अलमारी में नही थे। उन्हें पूरी आशंका थी कि उनके गहने लगभग 150 ग्राम सोने के संतोष कंवर के नाती ने ही चुराए है एवं सन्तोष कंवर काम वाली बाई का भी इसके साथ मिलीभगत है। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।
वृत्ताधिकारी तेज पाठक के सुपरविजन मे थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना के सहायक उपनिरीक्षक नगजीराम, कानि कुलदीप कृष्ण, गजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार द्वारा वांछित निम्न आरोपियों को गिरप्तार कर प्रकरण का माल मसरूका बरामद किया गया। मामले मे पूर्व मे संतोष कंवर सिसोदिया को गिरप्तार एवं तीन नाबालिग को निरूद्ध किया जा चुका है। प्रकरण मे शेष माल के संबध मे अनुसंधान जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
(01) रमेश कीर पिता किशन लाल कीर जाति कीर उम्र 22 साल निवासी करणी माता का खेडा चितौडगढ।
(02) दीपक मीणा पिता बबलु राम मीणा उम्र 19 साल निवासी रेलवे कोलोनी थाना कोतवाली चितौडगढ।
(03) विजय सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 24 साल निवासी न्यु दिवाकर नगर, चामटीखेडा थाना कोतवाली चितौडगढ (खरीददार)

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *