प्रदेशाध्यक्ष बोले- जानकारी ली है..

जयपुर। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बेटे और उसके दोस्तों के साथ खुली जीप में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ बनाई रील का विवाद तूल पकड़ गया है। इस विवाद में बैरवा द्वारा ‘बचाव’ वाले बयान पर हाई कमान ने उनके गैर जिम्मेदाराना बयान पर नाराजगी जताई और दिल्ली तलब किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इधर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के जयपुर प्रवास के दौरान वायरल हुई रील से संगठन भी नाराज है। बेटे और उसके दोस्तों के पक्ष में बयान देने पर बैरवा सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से मामले की जानकारी ली है। बैरवा ने बताया कि उनकी गाड़ी नहीं थी। बच्चे साथ पढ़ते हैं तो एक साथ चले गए। बच्चों से गलती हो गई। एेसे में पार्टी ने इस मामले को यहीं समाप्त कर दिया है। इधर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर, डीसीपी (ट्रैफिक) सागर राणा का कहना है कि खुली जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस रील में एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पुलिस विभाग की नहीं है। यातायात नियमों के अवहेलना के संबंध में जांच करवाई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*साथियों के साथ नदी पर नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बहे, तलाश जारी – Chittorgarh News*
साथियों के साथ नदी पर नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बहे, तलाश जारी
*दूसरे दिन 9900 अभ्यर्थियों ने दी सीईटी की परीक्षा – Chittorgarh News*
*पत्नी की मौत के पांच दिन बाद पति ने की आत्म-हत्या – Chittorgarh News*
*शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की तीन मोटर साईकले व एक स्कुटी बरामद दो आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की तीन मोटर साईकले व एक स्कुटी बरामद दो आरोपी गिरफ़्तार
*आईपीएल की तर्ज पर रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतयोगिता 19 अक्टूबर से प्रारम्भ – Chittorgarh News*
आईपीएल की तर्ज पर रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतयोगिता 19 अक्टूबर से प्रारम्भ
*जल है अमृत की धारा, जल है हर जीवन का सहारा : चेयरपर्सन स्वाति गुप्ता – Chittorgarh News*
जल है अमृत की धारा, जल है हर जीवन का सहारा : चेयरपर्सन स्वाति गुप्ता
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






