Junior assistant arrested for taking bribe of Rs. 10,000 in lieu of getting stay on land and adding father’s name

प्रतापगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि विवादित भूमि पर स्टे दिलवाने और उसके पिता का नाम जुड़वाने की एवज में सुहागपुरा तहसील कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सालवी उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।जिस पर एसीबी प्रतापगढ़ एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।
इसके बाद ट्रेप की कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी मुकेश कुमार सालवी को दस हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अब मामले की जांच कर रही है।
प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा तहसील कार्यालय में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक को एसीबी ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक परिवादी को विवादित भूमि पर स्टे दिलवानेऔर पिता का नाम जुड़वाने की एवज में ली गई थी। आरोपी ने 50 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन बाद में सौदा दस हजार रुपए में तय हुआ।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






