PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK झांतला माता में चोरी की शंका पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

झांतला माता में चोरी की शंका पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Two accused arrested in case of murder by beating on suspicion of theft in Jhantala Mata

चित्तौड़गढ़। 10 दिन पहले झांतला माता में दर्शन करने आये दो व्यक्तियों को चोर समझ चोरी की शंका पर मारपीट कर एक अधेड़ की हत्या करने के मामले में चंदेरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 8 अगस्त को पुलिस थाना चंदेरिया पर सूचना मिली कि कश्मोर गॉव के पास सराय में दो आदमी बेहोश हालत में पडे है। पुलिस थाना चदेरिया के पुलिस जाप्ता द्वारा मौके पर पहुंच दोनो को सांवलियाजी हॉस्पीटल में पहुंचाया जहां पर एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया व घायल व्यक्ति का उपचार करवाया गया। घायल व्यक्ति नेतावल महाराज थाना चंदेरिया निवासी 25 वर्षीय राकेश पुत्र मिठु लाल नायक व मृतक की पहचान सिंहपुर थाना कपासन निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल पुत्र शांति लाल खटीक के रूप में हुई। घायल राकेश नायक की सूचना पर चोरी की शंका के आधार पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मारपीट व हत्या का चंदेरिया थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना की एफआईआर के अनुसार आरोपी अज्ञात होकर मामले की गंभीरता तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण शिवप्रकाश के सुपरवीजन मे थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज मीना के नेतृत्व मे अलग-अलग टीमे गठित कर प्रकरण मे संदिग्ध लोगो के बारे मे जानकारी एकत्रित की गई एवं घटनास्थल के आस-पास के सी सी टी वी केमरो के फुटेज चेक किये गये। संदिग्ध लोगो के मोबाईल की कॉल डीटेल प्राप्त की जाकर विश्लेषण किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों एवं गहन अनुसंधान करते हुए मामले में प्रार्थी तथा उसके साथी मृतक शंकर लाल के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर चिन्हित करते हुए नामजद किये गये। मामले मे आरोपियों की तलाश कर आरोपी कश्मोर थाना चंदेरिया निवासी 25 वर्षीय सत्यनारायण उर्फ सत्तु लाल पुत्र मोहन लाल सेन एवं झांतला माता थाना चन्देरिया निवासी 37 वर्षीय राजु लाल पुत्र भेरू लाल गुर्जर को गिरफ़्तार किया गया। प्रकरण मे टीम गठित कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए समुचित अवसर: आक्या – Chittorgarh News*

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए समुचित अवसर: आक्या

*बड़ी ख़बर: शहर के मध्य पुलिस के आगे दौड़ती स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप, – Chittorgarh News*

बड़ी ख़बर: शहर के मध्य पुलिस के आगे दौड़ती स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप,

*रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को बाजार हुए गुलजार – Chittorgarh News*

रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को बाजार हुए गुलजार

*दुर्ग पर समधिश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमा समाहित – Chittorgarh News*

दुर्ग पर समधिश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमा समाहित

*शहर से वाहन चोरी की वारदात का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

शहर से वाहन चोरी की वारदात का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

*चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर जताया रोष – Chittorgarh News*

चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर जताया रोष

*रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में दिखी रौनक – Chittorgarh News*

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में दिखी रौनक

*दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर के दो दिवस में हुए 518 पंजीयन – Chittorgarh News*

दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर के दो दिवस में हुए 518 पंजीयन

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *