Award for compensation for amputation of leg in accident passed

चित्तौड़गढ़। मोटरवाहन दुर्घटना दावा अधिकरण चित्तौड़गढ के पीठासीन न्यायाधीश अरूण जैन ने अपने एक निर्णय में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर विपक्षी बीमा कम्पनी श्रीराम जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी के विरूद्ध 59 लाख 59 हजार 605 रुपये मय ब्याज दिये का आदेश पारित किया।
प्रकरणानुसार प्रताप कॉलोनी, चंदेरिया चित्तौड़गढ के निवासी सुजान सिंह पिता अवतार सिंह ने न्यायालय में एक क्लेम प्रार्थना पत्र अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार पोखरना एवं अक्षत पोखरना के मार्फत न्यायालय में इस आशय का पेश किया कि 13 अक्टूबर 2020 को सुजान सिंह अपने एक साथी गुरविंदर सिंह के साथ अपने कार्यस्थल बीएम इण्डस्ट्री, मार्बल एरिया में ड्यूटी होने से अपनी स्कूटी संख्या आरजे09-एसई-3477 से सही दिशा में मकराना चौराहा, मंगलमूर्ति फैक्ट्री की ओर जा रहे थे की पीछे से एक ट्रक नंबर जेके08-सीसी-3103 को उसका चालक तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाता हुआ लाया और टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी के शरीर में कई गंभीर एवं सांघातिक चोंटे आई। प्रार्थी का एक पैर घुटने के उपर काटना पड़ा व दूसरा भी फेक्चर हुआ। वक्त दुर्घटना घायल को प्रतिमाह 17 हजार 850 रूपये का वेतन मिलता था। सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी द्वारा परिवादी की गलती होना बताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने प्रार्थी के पक्ष में निर्णय पारित किया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






