PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तीन दिवसीय वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रारंभ - Chittorgarh News

तीन दिवसीय वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रारंभ

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में किला रोड़ स्थित श्री सांवलियाजी विश्रान्ति में 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय प्रथम वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप की तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है।
सचिव रवि बैरागी ने बताया कि 2 अगस्त को प्रातः साढ़े 9 बजे टीमों के कप्तान अपने फ्लेग के साथ मार्च करते हुए एंट्री करेंगे। 10 बजे राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साढ़े 10 बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, डीवाईएसपी आदि प्रशासनिक अधिकारियों की अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी जिनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन की घोषणा की जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में स्कोर्टस, बैंच प्रेस, डेडलिफ्ट, वेस्ट नेशनल क्लासिक में सब जुनियर, जुनियर, सीनियर वर्ग में महिला व पुरूष की की प्रतियोगिताएँ होगी।
व्यवस्थाओं के निरीक्षण बाबत् जयपुर से खेलकूद क्रीडा परिषद से ऑब्जर्वर श्रीमती रजनी, राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ सचिव विनोद साहू, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित डींगरा, रेलवे से खिलाड़ी सीमरप्रीत कौर के साथ ही जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
गुरूवार को आशीष बुरठ, संदीप पंवार, पवन मेनारिया, लोकेश वैष्णव, अरूण सिंह शक्तावत, रंजीत रॉय, हर्षित चौधरी, रवि शर्मा, दीपक बैरवा, अनिकेत बेनीवाल, उत्साह सरकार, दक्ष सिंह, प्रवीण सिंह, युवराज सिंह, हिमांशु पालीवाल, राहुल सेन, कुंदन घारू आदि द्वारा तैयारियों में सहयोग किया गया।

यह खबरें भी पढ़े..

*कपासन मजिस्ट्रेट के आवास में दिनदहाड़े हुई चोरी का पर्दाफाश, पारदी गैंग के चार आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

कपासन में न्यायिक अधिकारियों के आवासो में दिनदहाड़े हुई चोरी का पर्दाफाश, पारदी गैंग के चार आरोपी गिरफ़्तार

*वाल्मीकि समाज व सफाईकर्मियों का चौथे दिन कलेक्ट्रेट पर धरना जारी – Chittorgarh News*

वाल्मीकि समाज व सफाईकर्मियों का चौथे दिन कलेक्ट्रेट पर धरना जारी

*वार्डवाईज सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सामूहिक अवकाश में लेंगे भाग – Chittorgarh News*

वार्डवाईज सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सामूहिक अवकाश में लेंगे भाग

 

*चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटर साईकिले बरामद – Chittorgarh News*

चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटर साईकिले बरामद

*पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारिया अंतिम चरण में – Chittorgarh News*

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारिया अंतिम चरण में

*खरीदा हुआ कपड़ा रखकर न पैसे लौटाये और न कपड़ा, जबरन दबाव पर मेगा मार्ट पर लगाया जुर्माना – Chittorgarh News*

खरीदा हुआ कपड़ा रखकर न पैसे लौटाये और न कपड़ा, जबरन दबाव पर मेगा मार्ट पर लगाया जुर्माना

*प्रेमी युगल के शव नदी में तैरते मिले फैली सनसनी – Chittorgarh News*

प्रेमी युगल के शव नदी में तैरते मिले फैली सनसनी

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *