PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गौशाला भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग - Chittorgarh News

गौशाला भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

SHARE:

Demand to remove encroachment from Gaushala land

चित्तौड़गढ़। ग्राम पालका में देव गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जा कर निमार्ण कायर् कराये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सख्त कायर्वाही की मांग की गई। ग्रामवासियों द्वारा दिये ज्ञापन में बताया कि ग्राम पालका में देव गौशाला की भूमि पर मंदिर बना हुआ है, जिसमें प्रतिदिन पुजारी द्वारा सेवा पूजा की जाती है। अतिक्रमियों द्वारा जबरन पुजारी को पूजा करने से मना किया जा रहा है, जिनके द्वारा लगभग एक से डेढ़ बीघा भूमि पर कब्जा कर नींव खुदाई व पत्थर वगैरह डाल दिये गये हैं। यह देव गौशाला पालका गांव की है और लगातार 8 वषोर्ं से यह गौशाला के कब्जे में है। दादागिरी के बल पर सामुदायिक भवन बनाने वाले को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा अभी तक किये गये अतिक्रमण को हटाते हुए सख्त पाबन्द किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर नैनसिंह मीणा, किशनलाल सुथार, मनोज सोनी, मनोज साहू, किशन पिछोलिया, मुकेश नाहटा, अमन गौड़, उदयराम, बाबरू, रामलाल, किशनलाल, बंशीलाल, भेरूलाल, जगदीश, भगवान, प्रकाश, भेरूलाल, गोपाललाल, कालूलाल, कमलेश, फूलचंद, राधेश्याम, रतनलाल, मुकेश, मदन, शांतिलाल, बगदीराम, प्रहलाद, कन्हैयालाल, मुकेश, विनोद, मदनलाल, नितेश सिंह, बगदीराम, प्रभुलाल आदि उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *