PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार 

SHARE:

Three accused arrested in case of hunting national bird peacock 

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरखेडी में गम्भीरी नदी के किनारे तीन लोगों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के मामले में निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेंजर वैन विभाग व तहसीलदार निम्बाहेड़ा के समक्ष मोर का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गम्भीरी डेम के चौकीदार आसिफ खान पुत्र मुश्ताक खान निवासी बडा कसाई मौहल्ला निम्बाहेडा ने थाने पर एक रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर बोरखेडी के पास ढावलिया के वहां नदी के पास दो तीन लड़के मछली निकालते समय पास ही खेत मे मोर के गिलोल से मारी जो घायल होकर मर गया। मौके पर तीन व्यक्ति सेगवा निवासी आकाश नाथ कालबेलिया, पिंटू कालबेलिया बबलू नाथ कालबेलिया निवासी सेगवा है। जिस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
घटना के आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा सीआई रामसुमेर मीणा द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई बाबुलाल के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों सेगवा निवासी 25 वर्षीय आकाश नाथ पुत्र राजेन्द्र कालबेलिया, 20 वर्षीय पिंटू पुत्र शम्भुलाल कालबेलिया व 24 वर्षीय बबलू नाथ पुत्र सुरज नाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया गया।
राष्ट्रीय पक्षी मोर का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर रेंजर वन विभाग, तहसीलदार निम्बाहेडा की मोजुदगी में अन्तिम संस्कार करवाया गया। गिरफ्तार शुदा तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया हैं। जिनसे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*फेसबुक पर सस्ते जनरेटर सेट बेचने का लालच देकर साढ़े 5 लाख रूपये की साईबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार – Chittorgarh News*

फेसबुक पर सस्ते जनरेटर सेट बेचने का लालच देकर साढ़े 5 लाख रूपये की साईबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

*खुशहाली की कामना के साथ साथ गुरुओं का लिया आशीर्वाद – Chittorgarh News*

खुशहाली की कामना के साथ साथ गुरुओं का लिया आशीर्वाद

*चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार

*बजट घोषणाओं में भदेसर को सौगात मिलने पर किया विधायक का स्वागत – Chittorgarh News*

बजट घोषणाओं में भदेसर को सौगात मिलने पर किया विधायक का स्वागत

*वाटर पार्क मामले का मुख्य आरोपी रोशन जाट सहित 31 गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

वाटर पार्क मामले का मुख्य आरोपी रोशन जाट सहित 31 गिरफ़्तार 

*ऑपरेशन एन्टी-वायरस के तहत एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

ऑपरेशन एन्टी-वायरस के तहत एक गिरफ़्तार 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *