PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कलेक्ट्री पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी का खुलासा,बाइक बरामद दो गिरफ़्तार - Chittorgarh News

कलेक्ट्री पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी का खुलासा,बाइक बरामद दो गिरफ़्तार

SHARE:

वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश,
चोरी की चार मोटर साईकिले बरामद,

दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कलेक्ट्री परिसर की पार्किंग में खडी मोटर साईकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपियों ने शहर सहित कपासन व उदयपुर से भी बाईक चोरी की वारदात कबूली हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 02 जुलाई को कलेक्ट्री परिसर में स्थित पार्किंग में खडी पुलिस कर्मी की मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। शहर चितौड़गढ़ में हुई चोरी की घटनाओं के रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चितौड़गढ परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी के नेतृत्व में कोतवाली थाना व साईबर सैल चित्तौडगढ की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना करने वाले आरोपी राजसमंद जिले के गिलुण्ड थाना रेलमगरा निवासी 19 वर्षीय भावेश पुत्र गोपीलाल जटिया व चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी निवासी 22 वर्षीय मनीष पुत्र शांतीलाल सालवी को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटर साईकिले बरामद की है। उक्त चारों मोटर साईकिल आरोपियों द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर, नरपत की खेडी, जाश्मा कपासन व सेवा आश्रम उदयपुर से चोरी की हुई बरामद की गई है। मामले में गिरफ्तार शुदा आरोपियों भावेश जटिया व मनीष सालवी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया, जिनसे पुछताछ जारी है। आरोपियों से चोरी की ओर भी मोटरसाईकले बरामद होने की पुर्ण संभावना है, प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम:-
थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी, एएसआई नवरगं, हैडकानि. कमलेश कानि. सुनिल कुमार, साईबर सैल के हैडकानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, कमलेश, गणपत व रामनरेश।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *