- 1100 trees will be planted in the One Tree for Mother campaign
चित्तौड़गढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत ग्राम पंचायत जालमपुरा में लॉ कॉलेज एवं संस्कृत कॉलेज के लिए आरक्षित भूमि व आस पास के क्षेत्र में सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की उपस्थिति में शनिवार 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे से 1100 पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बड़ोली, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, सावा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि लालसिंह डूडी सहित कईं वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। सावा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में आमजन से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






