PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु लेखा समाधान बैठक आयोजित - Chittorgarh News

अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु लेखा समाधान बैठक आयोजित

SHARE:

  • Accounts reconciliation meeting held for matching election expenditure accounts of candidates
चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों / निर्वाचन एजेंट द्वारा संधारित निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र (21) के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों मुकेश राठौड IRS और निलय बुनकर IRS की उपस्थिति में लेखा समाधान बैठक का आयोजन डीआरडीए सभागार जिला परिषद, चित्तौडगढ में किया गया।
बैठक में व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों / निर्वाचन व्यय एजेंटों द्वारा प्रदत्त दिन-प्रतिदिन का व्यय लेखा संधारण रजिस्टर एवं आवश्यक संलग्नक यथा बैंक स्टेटमेन्ट, शपथ पत्र, बिल-वाउचर, स्वीकृतियां आदि का निरीक्षण किया गया एंव सम्बधित दस्तावेज का गहन परीक्षण करते हुए समस्त अभ्यर्थियो / निर्वाचन व्यय एजेंटों से उपलब्ध दस्तावेजो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए लेखा समाधान बैठक सधन्यवाद समाप्त हुई।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा एंव सचिव नगर विकास न्यास राजेश मेवाड़ा  सहित जिला स्तरीय निर्वाचन लेखा प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कार्मिक, सहायक व्यय प्रेक्षक मुख्यालय मय लेखा दल सहित उपस्थित रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *