PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सीमेंट मजदूर यूनियन का आन्दोलन अनवरत जारी - Chittorgarh News

सीमेंट मजदूर यूनियन का आन्दोलन अनवरत जारी

SHARE:

  • 1 जुलाई को निम्बाहेड़ा उपखण्ड के बाहर होगी आमसभा

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (लाफार्ज) सीमेंट में सीमेंट मजदूर यूनियन निम्बाहेड़ा सीटू द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार किये जा रहे आंदोलन की श्रृंखला में रविवार को चित्तौड़गढ़ में बैठक का आयोजन किया गया।
सीमेंट मजदूर यूनियन निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष मोहनसिंह, जिला सीटू महासचिव आर.के. सिंह, कॉ. कालूराम सुथार ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि न्यूवाको विस्टास कॉर्पोरेशन (लाफार्ज) के प्रबन्धन व ठेकेदार 30 नवम्बर को केन्द्रीय श्रम विभाग कोटा से लिये गये लाईसेंस की पालना नहीं कर रहे हैं और श्रम कानूनों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। 15 जून से पैकिंग प्लांट के 265 मजदूर हड़ताल पर है। प्रबन्धन दमनात्मक कार्यवाही करते हुए मजदूरों पर झूठे मुकदमें दर्ज करवा कर मजदूरों को प्रताड़ित कर रहा है। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा, उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा को बार-बार अवगत कराने के बावजूद धरना स्थल नहीं दिया। सीमेंट मजदूर यूनियन 1 जुलाई को दोपहर उपखण्ड कार्यालय निम्बाहेड़ा के बाहर आमसभा होगी जिसे सीटू प्रदेश सचिव का. आरके स्वामी, माकपा जिला सचिव रतनलाल शर्मा सम्बोधित करेंगे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *