- सीबीएन नीमच के द्वारा जप्त डोडाचुरा के मामले में था फरार,
- साइबर सेल व कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। नारकोटिक्स विभाग नीमच के द्वारा जब्त किए गए 444 किलो डोडा चूरा के मामले में 3 साल से फरार चल रहे कनेरा थाने के बांगेड़ा घाटा निवासी एक आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार चोरी की बरामदगी पर संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ में हुआ खुलासा।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत दिनों शहर से एक कार चोरी होने के मामले में पुलिस व साइबर सेल कार बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की गई कार को कनेरा थाने के बांगेड़ा घाटा की तरफ बेचने जाना बताया। जिस पर साइबर सेल व पुलिस टीम ने वाहन चोरी में संदिग्ध की तलाश के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों कनेरा थाने के बांगेड़ा घाटा निवासी राजू धाकड़ व समर्थ पिता सत्यनारायण धाकड़ को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान समर्थ पिता सत्यनारायण धाकड़ ने नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच द्वारा वर्ष 2021 में 444 किलो 270 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। जिसमें वह वांछित था और नारकोटिक्स विभाग से बचने के लिए गांव छोड़कर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी कनेरा थाने के बांगेड़ा घाटा निवासी समर्थ पुत्र सत्यनारायण धाकड़ को डिटेन कर नारकोटिक्स विभाग नीमच को सूचना दी। जिस पर सीबीएन नीमच का जाप्ता समर्थ को कोतवाली चित्तौड़गढ़ से प्राप्त कर अपने साथ ले गए।
यह खबरें भी पढ़ें…
*भाजपा शासन में अफीम किसान जबरदस्त परेशान डोडा नष्टिकरण के नाम पर किया जा रहा शोषण: जाड़ावत – Chittorgarh News*
भाजपा शासन में अफीम किसान जबरदस्त परेशान डोडा नष्टिकरण के नाम पर किया जा रहा शोषण: जाड़ावत
*गैस टंकी में भभकी आग, कमलेश ने बचाई परिवार की जान – Chittorgarh News*
*डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में हुई रेगिंग से छात्र की बिगड़ी तबियत – Chittorgarh News*
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में हुई रेगिंग से छात्र की बिगड़ी तबियत
*फिर से चोरी की फिराक में आया पुलिस ने धर दबोचा, चोरी का एक्टिवा बरामद – Chittorgarh News*
फिर से चोरी की फिराक में आया पुलिस ने धर दबोचा, चोरी का एक्टिवा बरामद
*जिले में 78 आधार सेवा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण – Chittorgarh News*
*आदर्श लखारा समाज सेवा संस्था जिला कार्यकारिणी का विस्तार – Chittorgarh News*
*बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के 5 आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






