PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आराधना होटल में अभय कंडारा की संदिग्ध मौत के मामले मे पांच महिलाओं सहित 9 गिरफ़्तार - Chittorgarh News

आराधना होटल में अभय कंडारा की संदिग्ध मौत के मामले मे पांच महिलाओं सहित 9 गिरफ़्तार 

SHARE:

9 arrested including five women in case of suspicious death of Abhay Kandara in Aradhana Hotel

चित्तौड़गढ़। गत दिनों शहर की आराधना होटल में हुई उदयपुर के अभय कंडारा की संदिग्ध मौत के मामले में चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। लेकिन गिरफ़्तार आरोपियों का फोटो जारी नही किया गया। जो की चर्चा विषय बना हुआ हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 31 मई को ऋषिनगर सेक्टर नं. 3 हिरणमगरी जिला उदयपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र छगनलाल कण्डारा ने सदर थाना पर दी रिपोर्ट में बताया कि 28 मई को उसका पुत्र अभय कंडारा अपने दोस्त गौरव चांवरिया, विरेन्द्रसिंह चौहान एवं मौनु चावरिया से मिलने के लिये चित्तौडगढ़ आया था। जो आराधना होटल चित्तौडगढ़ में रुके थे। रात्रि करीब 2.30  बजे होटल के अन्य कमरे में कुछ महिलाए एवं पुरुष ठेहरे थे। जिनसे अभय की कहासुनी होने से उन महीला एवं पुरुषों ने उसके पुत्र अभय उर्फ चिन्टु के साथ मारपीट जिससे अभय उर्फ चिन्टु होटल के पिछे गिर गया था। अभय उर्फ चिन्दु की दौराने ईलाज मृत्यु हो गई थी।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुवे मृतक के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ़्तार करने के निर्देश दिए गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी बंशीलाल चणिया पुलिस उप अधीक्षक एससी/एसटी सैल चितौडगढ द्वारा अभय उर्फ चिन्टू के साथ में मारपीट करने वाले पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ़्तार कर न्यायालय आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाये गये हैं।

ये हुए गिरफ़्तार:  सौरभ चांवला पिता केसरीमल उम्र 25 साल व श्रीमती वर्षा खटीक पति पंकज वर्तमान पती सोरभ खटीक उम्र 26 साल निवासी गांधीनगर सेक्टर नम्बर 2 रामकुई के पास चितौडगढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़ जिला चित्तौड़गढ़, फिलोमीना एंथोनी पति माइकल एंथोनी उम्र 30 साल निवासी म.न. 40 अक्षय नगर चाणक्यपुरी के पास थाना नानाखेडा जिला उज्जैन,मध्यप्रदेश, माईकल एंथोनी पिता जोसफ एंथोनी उम्र 35 साल निवासी म. न. 40 अक्षय नगर चाणक्यपुरी के पास थाना नानाखेडा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश, विकी पॉल पिता पीटर पॉल उम्र 27 साल निवासी म.न. 157 बगीचा नम्बर 04 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश, 

महिमा पाल पत्नी विकी पॉल जाति किश्चयन उम्र 24 साल निवासी म.न. 157 बगीचा नम्बर 04 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश, अर्चना पाल पत्नी पीटर पाल उम्र 43 साल निवासी म.न. 114 सेन्ट थोमस स्कुल के पिछे मक्सी रोड पवासा थाना पावासा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश, टोनी जोन पिता विक्टर जोन उम्र 39 साल निवासी म.न. 157 बगीचा नम्बर 04 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश, सुनिता जोन पत्नी टोनी जोन उम्र 33 साल निवासी म.न. 157 बगीचा नम्बर 04 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश को चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। 

 

 

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *