4 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, डीएसटी व बिजयपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

SHARE:

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ,

4.400 किलोग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व बिजयपुर थाना पुलिस थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 4 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपीत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बिजयपुर थाना क्षेत्र में बरसिंग का गुड़ा गांव से बरसिंग का गुडा तिराहे की तरफ आने वाले एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में अवैध अफीम है। इस सूचना से बिजयपुर थाना पुलिस को अवगत कराया गया, जिस पर बिजयपुर थानाधिकारी पन्ना लाल ने बरसिंग गुड़ा तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के मुताबिक़ बरसिंग का गुडा गांव की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की एक बड़ी थैली लेकर आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देख कर संदिग्ध व्यक्ति पुनः बरसिंग का गुडा गांव की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर घेरा देकर पकड़ा गया। पुलिस ने नियमानुसार संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे शुदा प्लास्टिक की बड़ी थैली की तलाशी ली तो उसमें तीन थैलियों में भरी हुई 4 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम मिली।
पुलिस ने नियमानुसार अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी बिजयपुर थाने के बरसिंग का गुडा निवासी सागरमल पुत्र नाथू लाल गुर्जर को गिरफ़्तार कर लिया है।
पुलिस थाना बिजयपुर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें