PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बस्सी मध्यम सिंचाई परियोजना के चुनाव कार्यक्रम - Chittorgarh News

बस्सी मध्यम सिंचाई परियोजना के चुनाव कार्यक्रम

SHARE:

बस्सी मध्यम सिंचाई परियोजना के चुनाव कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़, 11 जून। बस्सी मध्यम सिंचाई परियोजना के चुनाव कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। राजस्थान से सिंचाई प्रणाली के प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 व नियम 2002 के अंतर्गत जल उपभोक्ता संगम की प्रबंध समिति के अध्यक्ष/सदस्यों निर्वाचन हेतु चुनाव करवाए जाएंगे। सिंचाई परियोजना के जल उपभोक्ता संगम तहसील बस्सी के कमांड क्षेत्र में जल उपभोक्ता संगम संख्या 1 से 5 तक चुनाव कार्यवाही संपन्न होगी। निर्वाचन अंतर्गत 25 जून को नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे एवं आवश्यकता होने पर 26 जून को मतदान कराया जाएगा।

अधिशासी अभियंता जल संसाधन खंड एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि नामांकन एवं मतदान की प्रक्रिया जल उपयोक्त संगम संख्या 1 से 5 तक नामांकन एवं मतदान प्रक्रिया दुवावा वितरित जल उपयोक्ता संगम क्रमांक 1 का राजीव गांधी सेवा केंद्र पालका में, बस्सी माइनर जल उपयोक्ता संगम क्रमांक 2 का राजीव गांधी सेवा केंद्र सोनगर में, बस्सी मुख्य नहर चैन से 0 से 290 जल उपयोक्ता संगम क्रमांक 3 का राजीव गांधी सेवा केंद्र बस्सी में, बसी मुख्य नहर चेन 291 से 397 जल उपयोक्ता संगम क्रमांक 4 का राजीव गांधी सेवा केंद्र घोसुंडी में एवं बस्सी मुख्य नहर चयन 393 से टेल उपयोक्ता संगम क्रमांक 5 का राजीव गांधी सेवा केंद्र आंवलहेडा में पूर्ण की जाएगी।
इस कार्यक्रम हेतु अधिसूचना रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड राज कुमार शर्मा द्वारा जारी कर दी गई है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *