चित्तौडगढ। भारत का इतिहास महाराणा प्रताप के बिना अधूरा है। प्रताप को मेवाड़ का शेर कहां जाता है। हल्दीघाटी के एतिहासिक युद्ध में उनकी वीरता देखकर अकबर की सेना थर्रा उठी थी। प्रताप जैसा पुत्र पाकर हर माॅं स्वयं को धन्य महसूस करती है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या प्रताप जयंती पर प्रताप पार्क में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित सर्व समाज के लोगो को संबोधित कर रहे थे। प्रताप जयंती पर प्रताप स्पोर्टस संस्थान चित्तौडगढ़ के तत्वाधान में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

संस्थान के मंत्री योगेन्द्र पाल सिंह राठौड़ ने बताया की प्रातःकाल प्रताप पार्क मेें मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा केसरिया ध्वज फहराकर व महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा आयोजित संगोष्ठी में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य एएल जैन, राधेश्याम आमेरिया सहित अनेक वक्ताओ द्वारा विचार व्यक्त किये गये।
इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, पूर्व अध्यक्ष तखतसिंह सोलंकी, पूर्व कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, संयुक्त मंत्री गजराजसिंह बराड़ा, मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष सहदेवसिंह नारेला, श्री क्षत्रीय युवक संघ के गंगासिंह सजियाली, दिलीपसिंह रूद, भुपाल शिक्षा समिति के एमडी लालसिंह भाटी, प्रदीपसिंह नाहरगढ़, भंवरसिंह नेतावल गढ़ पाछली, क्षत्रीय सेवा संस्थान सेंती के बलवीरसिंह बाबरा, सोहनसिंह सावा, प्रताप स्पोर्टस संस्थान के दलपतसिंह चुण्डावत तिलोली, विरेन्द्रसिंह चैहान, चावण्डसिंह चुण्डावत, कर्नल रणधीरसिंह बस्सी, शिवसेना के गोपाल वैद, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के मुकेश नाहटा, बालाजी व्यायामशाला के कमलेश गुर्जर, माॅं भारती सेवा संस्थान के विजय माली, नाहर सिंह, अनिल मोढ़, वरिष्ट नागरिक मंच के पूर्व प्राचार्य डा. एएल जैन, राधेश्याम आमेरिया सहित उदयसिंह खंगारोत, अनिल सिंह भाटी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्रसिंह नारेला, गोर्वधन सिंह पंवार, हर्षवर्धनसिंह रूद, अनिल ईनाणी, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, बहादुरंिसह भाटी, गजराजसिंह डगला का खेड़ा, मंगलसिंह, राजेन्द्रसिंह परिहार, अमरकण्ठ, लक्ष्मी नारायण नीलमणी, श्यामसिह चुण्डावत, उदयसिंह सिंगोला, दिपक कसाणा, रूपसिंह शक्तावत, राजेन्द्रसिंह चुंण्डावत, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक जीवनसिंह चोगावड़ी, शंकरसिंह राठौड़, लालसिंह लदेर, शंकरसिंह सालविया, लक्ष्मणसिंह भाटियो का खेड़ा, कानसिंह सुवावा, गजराजसिंह भाटी, गजेन्द्रसिंह भाटी, भुपेन्द्रसिंह डगला खेड़ा सहित विभिन्न समाजो के प्रतिनिधी उपस्थित थे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






