हिंदू जागरण मंच ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

SHARE:

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप जयंती पर हिंदू जागरण मंच ने रविवार को प्रताप सर्किल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
मंच के मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर हिंदू जागरण मंच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उद्घोष के साथ माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये और महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रवण सोनी, नगर संयोजक गोविंद ईनाणी, जिला युवा आयाम भारत सिंह राठौड़, सहसंयोजक हरीश वैद, नगर सहसंयोजक केशव कालानी, सूचना संग्रह प्रमुख तेजपाल सोनी, नगर युवा आयाम दीपक धोबी, गोपाल न्याति, गौरव छीपा, पीयूष छीपा आदि ने महाराणा प्रताप को याद किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *