PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गर्मी से राहत के लिए बिरला सीमेंट वर्क्स ने परिंडे व सीमेंटेड टंकी का किया सहयोग - Chittorgarh News

गर्मी से राहत के लिए बिरला सीमेंट वर्क्स ने परिंडे व सीमेंटेड टंकी का किया सहयोग

SHARE:

बिरला सीमेंट वर्क्स ने परिंडे व सीमेंटेड टंकी का किया सहयोग

चित्तौड़गढ़। पिछले दो माह से पूरा भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के साथ न केवल मानव बल्कि पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी में अपनी जान गंवा रहे हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए बिरला सीमेंट वर्क्स द्वारा जिला कलेक्टर आलोक रंजन के आह्वान पर पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने हेतु कदम उठाये। बिरला सीमेंट के माधव नगर परिसर में इस अभियान की शुरूआत जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग उपआयुक्त राहुल देव सिंह एंव महाप्रंबधक मोहित सिंह शेखावत के हाथों से परिंडे को पेड़ों पर बांध, उनमें पानी एंव दाना डालकर किया गया। साथ ही बिरला सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड देवेश कुमार मिश्रा एंव एचआर हेड प्रदीप कुमार सिंह के हाथों पक्षियों के लिए 250 परिंडे और पशुओं के पानी पीने के लिए 50 सीमेंटेड टंकी का वितरण किया गया। जिन्हें बिरला सीमेंट की काॅलोनी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जायेगा। कायर्क्रम के दौरान सीएसआर व पयार्वरण विभाग की टीम भी मौजूद थीं। यूनिट हेड मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्लांट परिसर और आस-पास के गांवों में परिंडे और बड़े जानवरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था कर दी गयी है, जिससे बेजुबान पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी में बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राहुल देव सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में पूरे जिले में इस अभियान को चलाया जा रहा है ताकि पयार्वरण व पशु-पक्षी को संरक्षित किया जा सके। इस क्रम में बिरला सीमेंट का यह बहुत अच्छा प्रयास है।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *