PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK परचम कुशाई के साथ हुआ हज़रत कमरूशाह बाबा के 47वें उर्स का आगाज - Chittorgarh News

परचम कुशाई के साथ हुआ हज़रत कमरूशाह बाबा के 47वें उर्स का आगाज

SHARE:

Hazrat Baba Kamrushah’s three-day 47th Urs begins

चित्तौड़गढ़। रेल्वे स्टेशन क्षेत्र स्थित में कोमी एकता की मिसाल हजरत बाबा कमरूशाह चिरागरान दिवानगान हुसैनी रहमतुल्लाह अलेह का तीन दिवसीय 47वाँ सद्भावना सालाना उर्स मुबारक का आगाज रविवार को अलम शरीफ चढ़ाने के साथ हुआ एवं 27मई सोमवार को महफिल मिलाद शरीफ होगी। 28 मई को महफिल ए शमा होगी साथ उर्स का समापन होगा जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है।

28 मई को दोपहर 4 बजे मस्जिद रेल्वे स्टेशन से चादर शरीफ का जुलूस शानो शौकत और अकीदत के साथ निकाला जाएगा जो आस्ताने पर पहुंचेगा व बाद नमाज-ए-ईशा महफीले कव्वाली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें
कव्वाल निशार एहसान एण्ड पार्टी सूफी कलाम पेश करेंगे
रात में 2 बजे बाद रंग की महफिल में कुल की रस्म अदायगी के साथ उर्स का समापन होगा। 28 मई को बाद नमाज मगरिब लंगर तकसीम किया जायेगा। उर्स कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का दौर जारी है कमेटी के सभी मेंबरान तैयारियों में लगे हुए है। रविवार को अलम की रस्मने दौरान स्टेशन मस्जिद के इमाम हाफिज शमशाद आलम अशरफी, सलीम भाई , यूसुफ कुरेशी, आसिफ खान ,सेट्टी भाई, मन्नू भाई, शोराब खान, रफीक खान, अज्जू खान, रफीक भाई, जुबेर अहमद, समीर, कालू भाई सहित कई लोग शामिल हुए।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *