Rajasthan Teachers Association National submitted memorandum to the Education Minister

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भूअ) सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने अपने दिये ज्ञापन में बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) समय-समय पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करता रहा है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने से शिक्षक आहत है। संगठन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 को 1 जुलाई 2024 से लागू की जाने, शिक्षकों के विभिन्न संवर्गो की पदोन्नतियाँ तत्काल की जाकर न्यायालय में चल रहे वाद की स्थिति में न्यायालय के निर्णय के अधीन मानते हुए पदोन्नतियाँ तत्काल की जाने, अधिशेष शिक्षकों की वेतन व्यवस्था में सुधार कर उनका शीघ्र समायोजन भी किया जाने, माध्यमिक शिक्षा में कोरोना काल से ही नामांकन में कई गुणा वृद्धि हुई है। इसमें स्टाफिंग पैटर्न तत्काल किया जाने, शिक्षा के क्षेत्र में एनजीओ का अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद किया जाने तथा संस्कृत शिक्षा में प्रवेशिका विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालयों में क्रमोन्नत करने एवं शिक्षकों की नियमित भर्ती किये जाने की शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर शिक्षा व शिक्षक हित में विचार करने की मांग की गई।
इस अवसर पर जिला महिला मंत्री मधु जैन, जिला महिला संगठन मंत्री दीपिका झाला, जिला महिला उपाध्यक्ष नीना निगम, जिला शा.शि. प्रतिनिधि चावंडसिंह चुण्डावत, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि कन्हैयालाल तम्बोली, मुबारक खान देशवाली, प्रबोधक प्रतिनिधि मनोज कुमार भट्ट, शोभालाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






