PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त - Chittorgarh News

11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त

SHARE:

More than 11 tons of illegal Kher wood seized 

ट्रक में परिवहन करते दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 13 मई। जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध खैर की लकडी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक आईसर ट्रक में परिवहन की जा रही 11.300 टन से अधिक खैर की लकडी जब्त कर हरियाणा राज्य के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में खैर की लकडी की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सजंय शर्मा पुनि के निर्देशानुसार एएसआई लेखराज मय टीम द्वारा सोमवार रात्रि को ढोरिया से लसडावन रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान ढोरिया की तरफ से एक आईसर ट्रक आया जिसको चैक करने हेतु रुकवाना चाहा तो ट्रक चालक के अपने वाहन की गति बढा दी, जिस पर उक्त ट्रक को नाकाबन्दी हेतु लगाये गये बैरियर की सहायता से रोका गया। ट्रक के रुकते ही ट्रक चालक व मालिक ने ट्रक से भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस जाप्ता द्वारा बरती गई सजगता से उक्त व्यक्तियों के भागने के मनसुबो पर पानी फिर गया।
ट्रक चालक द्वारा नाकाबन्दी तोड कर ट्रक को भगा ले जाने व पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद खुद भागने का प्रयास करने पर ट्रक में कोई अवैधानिक / संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने से ट्रक का तिरपाल खुलवाकर चैक किया गया तो ट्रक के अन्दर अवैध खैर की लकडीयों के गटटे छिले हुये मिले। जिसको चैक किया तो कुल 11.300 टन खैर की लकडी मिली। जिसे जप्त कर खैर की लकडी का परिवहन करने वाले ट्रक चालक व मालिक हरियाणा राज्य के फरिदाबाद जिले के थाना तावरू के अन्तर्गत भंगो निवासी शबिर पिता मोहम्मद अली मेव तथा एक अन्य हरियाणा राज्य के नूंह जिले के मेवात थानान्तर्गत गॉव टिकड मोहल्ला गोलपुरी निवासी इम्तियाज पिता मम्मन खां मेव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने उक्त खैर की लकडी को हरियाणा दिल्ली की तरफ ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से जप्तशुदा खैर की लकडी की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *