चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को मंदसौर, नीमच, जावरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के समर्थन में नीमच विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक समर्थन के लिए आम जन से अपील की।

राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आंजना ने शनिवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव जमुनिया कला, दलावदा, जीरन, कुचडोद, छाछखेड़ी, उगरान, हरवार, अड़मालिया, बिसलवास, सोनगरा एवम् रेवली–देवली में देवतुल्य जनता से मुलाकात कर एवं नुक्कड़ सभाएं कर मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को लोकसभा चुनाव में विजयीश्री आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में दिलीप सिंह गुर्जर एवं कांग्रेस पार्टी में पूर्ण विश्वास जताते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, संगठनों के कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






