राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में था एक साल से फरार,
आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले पंजीबद्व

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने पुलिस थाना बेंगू अन्तर्गत उपकारागार पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जिला विशेष टीम व समस्त थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिला विशेष टीम में पदस्थापित ललित सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली की पुलिस थाना बेंगू के एक प्रकरण में फरार इनामी अपराधी मण्डावरी निवासी महेंद्र पुत्र रामेश्वर कंजर गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव के आसपास के इलाकों में छिपता फिर रहा है जो बेंगू की तरफ आने वाला है। जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से बेंगू थाना पुलिस को अवगत कराया जिस पर थाने से एएसआई हरिराम जाप्ते सहित पिपली तिराहे पर पहुंचे जहां महेन्द्र कंजर दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ते ने बड़ी मुश्किल से पीछा करके पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में था फरार
दिनांक 21.03.2023 को तत्कालिन उपकारापाल उपकारागार बेंगू गोपाल सिंह ने पुलिस थाना बेंगू पर रिपोर्ट दी कि मण्डावरी निवासी कमल पुत्र सुण्डा कंजर व महेंद्र पुत्र रामेश्वर कंजर दोनों जेल में निरुद्ध अशोक पुत्र रामदेवा कंजर व सहदेव पुत्र भरतरी से मिलने के लिए आये थे, मुलाकात करने आये उक्त दोनों व्यक्तियों ने राइफल धारी संतरी हनुमान मीणा के साथ छिनाछपटी कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। उक्त प्रकरण में पुलिस ने कमल पुत्र सुण्डा कंजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, किन्तु महेंद्र गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपता फिर रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया ।
आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले पंजीबद्व है
आरोपी महेंद्र कंजर पर जिले के बेंगू, पारसोली व बस्सी थाने के अलावा भीलवाड़ा व पाली जिले के विभिन्न थानों पर कुल 28 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 2 मामलों में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है एवं 22 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं वहीं एक मामले में अनुसंधान चल रहा है।
गिरफ़्तार करने वाली टीम
गोरधन सिंह प्रभारी जिला विशेष टीम, हरिराम सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल ललित सिंह, पिन्टुराम व विष्णु प्रसाद शामिल है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






