PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अवैध गीली लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार - Chittorgarh News

अवैध गीली लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

Truck loaded with 28 ton of illegal wet wood seized, one accused arrested  

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान 28 टन 655 किलोग्राम अवैध गीली लकडीयों से भरे ट्रक को जब्त कर भरतपुर जिले के निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में अवैध गतिविधियों के संबंध में धरपकड के तहत शनिवार को थानाधिकारी रतन सिंह के निर्देश पर हैड कानि. महेन्द्र कुमार, कानि. युवराज व होमगार्ड लक्ष्मण द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौराने मुखबिर से सुचना मिली की एक ट्रक चोरी की लकडी से भरा हुआ चित्तौडगढ रोड से उदयपुर की तरफ जा रहा है। इसपर पुलिस द्वारा दरगाह चौराया पहुंच कर नाकाबंदी की। सुचना के मुताबिक एक कंटेनर आया, जिसको रुकवाकर संदिग्ध होने पर चैक किया गया तो ट्रक के अंदर डिण्डोली भीमगढ के आस पास में सरकारी जंगलो से मिक्स गीली लकडी बिना परमिट के चोरी छिपे पंचमेल लडकी नीम,खेजडा,खेजडी,बबुल,बोरडी एवं अन्य जंगलात की 28 टन 655 किलोग्राम लकडी भरी हुई मिली। अवैध गीली लकड़ियों व ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाने के मस्जिद के पास जोत रुहल्ला निवासी 23 वर्षीय वसीम खां पुत्र लल्लुखान मेव को गिरफ्तार किया जाकर थाना कपासन पर वन अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *