PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 26 वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव का बैनर किया आंजना को भेंट - Chittorgarh News

26 वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव का बैनर किया आंजना को भेंट

SHARE:

Exemplary example of popularity of Congress candidate Udaylal Anjana
A Congress worker from Begu area presented the preserved banner of 1998 Lok Sabha election to Anjana. 
चित्तौड़गढ़।  जब से कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से किसान नेता उदयलाल आंजना को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है तब से संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में आंजना की लोकप्रियता शिखर पर है। किसान पुत्र आंजना की लोकप्रियता का एक और उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला जब उदयलाल आंजना लोकसभा चुनाव को लेकर बेगू क्षेत्र में जन सम्पर्क कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता से हुई जिसने 1998 लोकसभा चुनाव का आंजना का बैनर संभाल कर सुरक्षित रख रखा था, बेगू क्षेत्र की ग्राम पंचायत धामंचा के पूर्व सरपंच कल्याणपुरा निवासी छोगालाल जी धाकड़ के पुत्र अशोक धाकड़ ने 1998 के लोकसभा चुनाव का आंजना का चुनावी बैनर बिल्कुल सुरक्षित रख रखा था अपने द्वारा 26 वर्षो से संभाल कर रखे गए बैनर को धाकड़ ने आज शुक्रवार को आंजना को भेंट किया। अपने प्रति इस प्रेम भाव को देखते हुए आंजना ने अशोक धाकड़ को गले लगाकर धन्यवाद दिया। इस पर बड़ी संख्या में उपस्थित आम मतदाताओं ने भी आंजना की लोकप्रियता एवं धाकड़ के समर्पण की प्रशंसा की।
ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने से पूर्व भी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में किसान नेता उदयलाल आंजना को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का आलाकमान को संदेश भिजवाया था। आलाकमान द्वारा आंजना को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार घोषित करने के पश्चात प्रथम बार लोकसभा क्षेत्र में आंजना के पधारने पर गंगरार टोल नाके पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से साथ स्वागत अभिनंदन कर आंजना की लोकप्रियता को दर्शाया था।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *