कोटा। चित्तौड़गढ़–कोटा हाईवे पर धनेश्वर टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर व कार की भिड़ंत में एक आरपीएस अधिकारी की मौत हो गई, वहीं दुर्घटना में बेंगु में तैनात डिवाइसपी अंजली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें कोटा के एक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़- कोटा नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार प्रातः निजी कार में सवार आरपीएस राजेंद्र गुर्जर व डिप्टी अंजली की कार व एक ट्रेलर में भिड़ंत हो गई, जिसमें सवार दोनों गंभीर रूपसे घायल हो गए, जिन्हें कोटा के चिकित्सालय में भर्ती जहां चिकित्सकों ने आरपीएस राजेंद्र गुर्जर को मृत घोषित किया वही बेंगु डिप्टी इलाज जारी है। इस हादसे की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। मृतक आरएसी में कमांडेंट थे यह उनकी पहली नियुक्ति थी ।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






