PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पार्क में बछड़े का सिर मिलने से फैली सनसनी - Chittorgarh News

पार्क में बछड़े का सिर मिलने से फैली सनसनी

SHARE:

Sensation spread after calf’s head was found in the park 

Bajrang Dal demanded fair action  

चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर सेक्टर 4 स्थित राधा कृष्ण पार्क में नवजात बछड़े का सिर मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

रात्रि 10 से 11 के बीच में पार्क के आसपास रहने वाले पार्क में घूम रहे थे तब उन्होंने देखा पार्क के बीचो-बीच गाय के बछड़े का सर पड़ा हुआ है तो क्षेत्र वासियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचित किया। जिस पर बजरंग दल ज़िला संयोजक मनोज साहू व नगर संयोजक मोहित अरोड़ा तुरंत मौक़े पर पहुँचे और पुलिस को सूचना देकर बछड़े का सिर तुरंत पुलिस को सुपुर्द करवाया तथा पुलिस को तुरंत प्रभाव से संपूर्ण घटना क्रम की निष्पक्ष जाँच एवम् पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने बछड़े के सर को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला पशु चिकित्सालय पहुँचाया । आधी रात में हुए इस घटनाक्रम को देखते हुए सुबह ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विहीप नगर सह मंत्री अभिनन्दन काबरा, बजरंग दल सुरक्षा सहप्रमुख विजय सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छिपा, नगर सहसंयोजक दीपक गंगवाल एवं अन्य सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता ज़िला पशु चिकित्सालय पहुँचे और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी पोस्टमार्टम करवा कर बछड़े का विधिवत अंतिम संस्कार किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

wT20gQcQVvxRiKgD

 

*माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति का परिंडा वितरण कार्यक्रम शुरू – Chittorgarh News*

माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति का परिंडा वितरण कार्यक्रम शुरू

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *